कुल्लू ! नशे के खिलाफ कुल्लू पुलिस द्वारा छेड़े गए अभियान को जारी रखते हुए कुल्लू पुलिस ने आनी में एक महिला से 3 किलो चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल्लू पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आनी इलाके में एक संदिग्ध के घर पर छापा मारा और महिला आरोपी से 3.011 किलोग्राम चरस बरामद की। उन्होंने बताया कि चरस के साथ पकड़ी गई महिला पदमा देवी पत्नी बहादुर सिंह निवासी आनी उम्र 40 वर्ष को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -