शिमला ! भाजपा द्वारा मण्डी संसदीय क्षेत्र के उप चुनाव के लिए प्रभारी व समन्वयक नियुक्त – कश्यप !

0
2415
फाइल चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आगामी समय में मण्डी संसदीय क्षेत्र का उप चुनाव होना है। इसके लिए पार्टी ने जलशक्ति मंत्री ठाकुर महेन्द्र सिंह को प्रभारी, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर को सह प्रभारी तथा प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल को संगठन समन्वयक बनाया है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा के सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के पश्चात मण्डी संसदीय क्षेत्र में उप चुनाव होगा जिसके लिए संगठन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होनें कहा कि भाजपा के दिवंगत सांसद रामस्वरूप शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान मण्डी संसदीय क्षेत्र में काफी विकासात्मक कार्य करवाए थे और इस संसदीय क्षेत्र की जनता ने उन्हें भरपूर समर्थन भी दिया था।

भाजपा अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि मण्डी संसदीय क्षेत्र के इस उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! भाजपा “सेवा ही संगठन” फेज-2 अभियान की शुरूआत करने जा रही – कश्यप !
अगला लेखचम्बा ! चम्बा जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी आज फिर 51 कोरोना पॉजीटिव मामले आए सामने