भरमौर ! आज उपमंडल होली में वर्षा के साथ साथ भारी ओलावृष्टि भी हुई जिसके कारण किसानों के सेव वह अन्य फल और मटर सरसों की फसल का भारी नुक्सान हुआ है। इस ओलावृष्टि की बजह से किसानों की सारे साल की मेहनत पर पानी फिर गया है। इस समय सेव व अन्य फलों का साइज मटर के दानों के बराबर है जो कि भारी ओलावृष्टि के कारण जख्मी हो गए है। इस ओलावृष्टि की बजह से सेब की फसल पूरी तरह से प्रभावित हुई है। इस साल सेव की फसल बहुत अच्छी होने के आसार थे पर किसानों की उम्मीद पर पानी फिर गया है।
वहीं सुरेश कुमार ठाकुर अध्यक्ष किसान ने उत्पादक संगठन भरमौर उद्यान विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ भरमौर से मांग की है कि जहां पर ओलावृष्टि हुई है उस क्षेत्र में उद्यान विभाग के कर्मचारियों को सेब के बगीचों में जाकर सर्वे करना चाहिए और ओलावृष्टि से जो फसलें जख्मी हुई है इसको ठीक करने के लिए सेव की फसलों पर छिड़काव के लिए दवाइयों की जानकारी किसानों की दी जाए ताकि सेव की फसल जो जख्मी हुई है वह थोड़ी बहुत सुधर जाए !