बद्दी ! वाह री सियासत बद्दी में खराब सोलन में लाजबाव !

- बद्दी में विरोध करने वाले नेता सोलन में बता रहे नगर निगम के फायदे

0
2022
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

बद्दी ! बद्दी में नगर निगम का विरोध करने वाले कांग्रेस व भाजपा के नेता सोलन में नगर निगम के चुनाव प्रचार में जुटे रहे। सियासी पैंतरा देखिए जो बात उन्हें अपने घर में स्वीकार नहीं थी, वह उन्हें अब दूसरों के घर में अच्छी लग रही है। इस सियासी कमाल पर सोलन की जनता भी हैरत में है कि इन नेताओं की बात सही माने व गलत।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

सरकार बद्दी में निगम निगम खोलना चाहती थी लेकिन कांग्रेस ने इसका खुल कर विरोध किया जबकि भाजपा ने यहां पर नगर निगम खोलने में उतना प्रयास व उत्साह नहीं दिखाया जितना होना चाहिए था। इन दोनों दलों क े नेताओं का मानना था कि सरकार लोगों को टैक्स का बोझ डाल देते है। यहां तक लोग कहने लगे थे कि पशुओं पर भी टैक्स लगेगा। वहीं भाजपा नेता भी यहां पर निगम नहीं बनाना चाहते थे। वह भी अंदर खाते सोचते थे कि अधिकतर पंचायतो में उनके पंचायत प्रधान बन कर आए है। नगर निगम बनने से पंचायते समाप्त हो जाएगीे। कई भाजपा नेताओं ने कांग्रेसी नेताओं की तर्ज पर इसका खुल कर विरोध भी किया है। लेकिन हैरानी की बात यह यह भाजपा नेता अब सोलन नगर निगम में लोगों को यह समझाने में लगे है कि नगर निगम बनने से उन्हें कितना फायदा होगा।

अब दून के भाजपा व कांग्रेसी नेता सोलन नगर निगम चुनाव में स्टार प्रचार बने रहे। वह लोगों को अपने पक्ष में वोट लाने के लिए यह कह रह थे कि निगम बनने से 2 सौ करोड़ रुपये वन टाईम बजट मिलेगा। सोलन शहर समार्ट सिटी बन जाएगा। यहां पर बाहर के लोग भी जमीन खरीद कर अपना मकान बनाएंगे। दो माह पूर्व जो नेता बद्दी में इसका पुरजोर विरोध कर रहे थे, वे अब अचानक बदल गए है। अब इन नेताओं ने चुनाव प्रचार में अपने अपने पक्ष में अधिक लोग जुटाने के लिए प्रचार की कमान थाम ली है। अब यह लोगों को यह बता है कि निगम बनने से सोलन की छवि बदल जाएगी। और यहां के लोगों को बहुत ही लाभ होगा। हालांकि यह बात लोगों के गले नहीं उतर रही है कि कल तक नगर निगम को लेकर तल्ख तेवर रखने वाले नेताओं का अचानक हृदय परिवतन कैसे हुआ? ऐसे में सवाल उठता है कि यह नेता विकास समर्थक है या विरोधी है। आने वाले चुनाव में जनता को ही इसका जवाब ढुंढना होगा।

बद्दी को मिल रहे थे निगम का अब सोलनवासी उठाएंगे फायदा- कौशल:-

दून भाजपा के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशल ने प्रदेश के मु यमंत्री जयराम ठाकुर ने यहां के लोगों को नगर निगम देने के प्रयास किया था लेकिन यहां की लचर लीडरशीप के चलते हाथ से फिसल गया है। जिन लोगों ने इसका विरोध किया चाहे वह पक्ष के हों या विपक्ष के हों वह अब नगर निगम के लिए वोट मांग रहे है। अगर यही मौका उनके पास होता तो वह आज नगर निगम का फायदा लेते। दून के विधायक ने नगर निगम बनने के लिए सहमति दी थी, लेकिन विपक्ष के साथ साथ अपने ही लोगों की नराजगी के आगे वह झुग गए। जिसे बद्दी के लोग इन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। सोलन की जनता सीएम की ओर से मिले नगर निगम के आफर का वाले समय में भरपुर फायदा लेगी।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखसोलन ! जिला निर्वाचन अधिकारी का मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान का आग्रह !
अगला लेखबद्दी ! महलोग सभा ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल !