चम्बा ! उपमंडल सलूणी की ग्राम भजोत्रा के पोठा गांव में एक व्यक्ति खाई में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई है। दुन्नी चंद (55) पुत्र बैंसु निवास पोठा रविवार शाम करीब पांच बजे घर से बाहर किसी काम के लिए जा रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया। इससे वह लगभग 400 फुट गहरी खाई में जा गिरा। आस पास के लोगों ने उसे उठाया और 108 एंबुलैंस के माध्यम से मैडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया।
यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए टांडा रैफर कर दिया। घाव गहरा होने के कारण रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। भजोत्रा पंचायत की प्रधान नीना सुंदरम का कहना है कि दुन्नी चंद गहरी खाई में गिरने के कारण गम्भीर रूप से घायल हो गया था। टांडा मैडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।