भरमौर ! कार के खाई में गिरने से एक सवार की मौत।

0
923
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! भरमौर -पूलन सुप्पा मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरने से एक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान कीमत राम पुत्र पुन्नु राम गांव पूलन भरमौर के रूप में हुई है। जबकि चालक राज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चम्बा रेफर कर दिया गया है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

बताते चलें कि पूर्व प्रधान राज कुमार शुक्रवार शाम को कार (एच पी)-73-1306)को लेकर पालन गांव की तरफ जा रहा था।इस दौरान मिस्त्री का काम करने वाले कीमत राम ने लिफ्ट मांगी। इसके बाद दोनों कार में बैठकर आगे बढ़े। मगर कुछ ही दूरी पर कार अनियंत्रित होकर 500 सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

कार के गहरी खाई के गिरने के बाद कीमत राम की मौके पर ही मौत हो गई और राजकुमार घायल हो गया। पुलिस ने शब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, शव का पोस्टमार्टम करवाकर आज शव को परिजनों के सुपर्द करवाया जायेगा। एस पी चम्बा अरुल कुमार ने खवर की पुष्टि की है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेख!! राशिफल 20 मार्च 2021 शनिवार !!
अगला लेखचम्बा/भरमौर ! कार के खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान की भी हुई मौत !
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]
[/vc_column][/vc_row]