हमीरपुर ! सांसद रामस्वरूप शर्मा थे मेहनती कार्यकर्ता – प्रो० प्रेम कुमार धूमल !

0
2034
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

हमीरपुर ! वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रातःकाल ही मंडी लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के समाचार सुन कर उन्हें बहुत दुःख हुआ है। ” उन्होंने आत्महत्या की है “, इस ख़बर से हम सबकी चिंता और भी बढ़ गयी है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद रामस्वरूप शर्मा से उनका वर्षों पुराना सम्बंध था, जब वह मंडी ज़िले के सचिव थे, तब से ही वह उनको जानते थे। श्री रामस्वरूप शर्मा बहुत ही मेहनती कार्यकर्ता थे। जब प्रदेश में पूर्व में दो बार भाजपा की सरकार बनी थी, तब दोनों बार उनको अध्यक्ष-उपाध्यक्ष कार्पोरेशन का बनाया जाता रहा। पार्टी में भी श्री रामस्वरूप शर्मा महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व भी कर्मठता से निभाया था। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी भी उन्होंने बखूबी निभाई थी। और दूसरी बार सांसद चुन कर आए थे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्हें इतना बड़ा कदम उठाना पड़ गया। यह बहुत रहस्य का विषय है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली, क्या कारण रहे होंगे। जिसका पता जांच पूरी होने पर चल सकता है। दिवंगत आत्मा को श्रद्धा अर्पित करते हुए पूर्व सीएम ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति व शोकाकुल परिजनों को इस मुश्किल घड़ी में धैर्य प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! देश में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर प्रधानमंत्री ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की !
अगला लेखलाहौल ! पुलिस के दो जवानों ने पेश की इंसानियत की मिसाल !