बिलासपुर ! बजट सर्वहितकारी है जो कोरोना काल के संकट को भी मात देगा- सुभाष ठाकुर !

0
567
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

बिलासपुर ! सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज 2021-22 का ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया है यह इस मायने में भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रदेश 51 वे पूर्ण राज्यत्व दिवस मना रहा है और प्रदेश का बजट 50,192 करोड रूपये का आज पारित हुआ। इस ऐतिहासिक बजट में सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, महिला कल्याण, सबके लिए आवास, कृषक उत्थान, शिक्षा में गुणवत्ता, कनेक्टिविटी तथा रोज़गार सृजन इस बजट के मुख्य केन्द्र बिन्दु हैं। यह बजट उद्यमिता एवम् कौशल विकास, पर्यटन तथा आधारभूत संरचना को सुदृढ करेगा।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उन्होने बताया कि इसी वर्ष बिलासपुर में निर्माणाधीन खेल बुनियादी ढांचे को विकसित किया जाएगा जिसमें कबडडी, ऐथलैटिक्स, फुटबाल, हाॅकी व बालीबाल को बढावा मिलेगा। चण्डीगढ-़ बद्दी रले सम्पर्क औद्योगिक दृिष्ट से हिमाचल प्रदेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस रेल लाईन के भूमि अधिग्रहण का कार्य 2021-22 के दौरान पूरा किया जाएगा। 2021-22 में अन्तिम 20 किलोमीटर पर भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाईन का भूमि अधिग्रहण भी पूरा किया जाएगा। प्रथम 20 (बीस) किलोमीटर में 7 (सात) सुरंगों और 18 (अठारह) पुलों पर काम शुरु हो गया है, जिसे और गति प्रदान की जाएगी। 2021-22 में रेल लाईन निर्माण हेतु 200 (दो सौ) करोड़ रुपये व्यय किये जाएंगे।

महिला कल्याण और सशक्तिकरण ‘‘स्वर्ण जयन्ती नारी सम्बल योजना’’ के अन्तर्गत 65 से-69 वर्ष की वरिष्ठ महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह सामाजिक सुरक्षा पेंशन जिस पर 55 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि व्यय की जायेगी। 62 ‘‘शगुन“ नाम से नई योजना का शुभारम्भ होगा। इसके अन्तर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के परिवारों की बेटियों को विवाह के समय 31 हज़ार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इस योजना पर 50 करोड़ रुपये खर्चे जायेंगे।

इन परिवारों को दो लड़कियो तक अब 21 हज़ार रुपये की पोस्ट वर्थ ग्रांट उपलब्ध करवाई जायेगी। आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, सिलाई अध्यापिका, पंचायत चैकीदार, शिक्षा विभाग के पार्टटाईम वाटर कैरियर और मिड डे मील 68 वर्कर, राजस्व विभाग के अंशकालिक वर्कर और नम्बरदार, जल गार्ड, पैरा फिटर, पम्प  ऑपरेटर के मानदेय में वृद्धि की गई है। यह बजट सर्वहितकारी है जो कोरोना काल के संकट को भी मात देगा।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! भाषा एवं संस्कृति विभाग चम्बा द्वारा दो दिवसीय कवि सम्मेलन का किया गया आयोजन।
अगला लेखचम्बा ! प्रदेश सरकार आर्थिक प्रबधंन मे हुई फेल : करतार सिंह ठाकुर।