Khabar Himachal Se

कुल्लू ! अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन आनी में ब्लॉक की 40 महिलाएं होंगी समानित।

कुल्लू ! बाल विकास परियोजना अधिकारी विपाशा भाटिया ने बताया कि 8 मार्च प्रातः 11 बजे अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर मेल मैदान कला मंच में ब्लॉक लेबल महिला दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमे आनी खंड की 37 पंचायतों के आगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल, डिग्री कॉलेज हरिपुर,गर्ल्ज स्कूल की बेहतरीन प्रस्तुति एकलगीत, समुहगीत,नाटक, लोकनृत्य, बेटियों के प्रोत्साहन के लिए पूरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एस डी एम श्री चेतसिंह समाज मे बेहतरीन कार्य करने बाली महिलाओं को पुरस्कृत करेंगे। तहसील कल्याण अधिकारी,बाल विकास परियोजना अधिकारी, डी एस पी,मुख्य वक्ता होंगे।