Khabar Himachal Se

चम्बा ! नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौत।

चम्बा ! चलेई नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति की पहचान संजय कुमार (35)पुत्र रतन चंद निवासी गांव चलेई के रूप में हुई है। पुलिस ने सी.आर.पी.सी. 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। संजय कुमार बुधवार को दोपहर बाद खच्चरों को घास लाने के लिए जंगल की ओर गया था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

रात भर परिजन उसे ढूंढते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। वीरवार को सुबह करीब सात बजे उसे नाले में बेसुध अवस्था में पाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई और उसे उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा लाया गया। जहाँ पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।