हिमाचल ! तीन मार्च को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार !

0
1791
फाइल चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। तीन मार्च को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में तीन मार्च को अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में तीन और चार मार्च को बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में छह मार्च तक मौसम साफ रहेगा।मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में चार और पांच मार्च को मौसम साफ रहेगा।  छह मार्च को मध्य और उच्च पर्वतीय तथा सात मार्च को पूरे प्रदेश में बादल बरसने की संभावना है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! कालका शिमला हेरिटेज रेल ट्रैक पर जल्द ही पुराने डिब्बे देखने को नहीं मिलेंगे !
अगला लेखरामपुर ! बुजुर्ग की आग से झुलसने से मौत !