करसोग में एक युवती और पेड़ से गिरने से 64 वर्षीय महिला की मौत !

0
2229
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

करसोग में अलग अलग जगहों पर दो दर्दनाक हादसे पेश आये हैं। यहां पेड़ पर से गिरने से 64 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। वहीं एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक करसोग के ग्रांम पंचायत गल्योग में एक 19 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिस कारण उसकी मौत हो गई।
ये युवती पशुओं को चराने जंगल ले गई थी। जहां पर उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया और तबीयत बिगड़ने पर उसने अपनी मां को फोन पर सूचित किया कि वह अब घर नहीं लौटेगी और मां को पशुओं को घर ले जाने को कहा। जिस पर मां अन्य लोगों को अपने साथ ले जाकर युवती को पीएचसी पांगणा लाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

वही उपमंडल में एक 64 वर्षीय वृद्ध महिला की पेड़ से गिरने पर मौत हो गई। महिला का नाम सुमिता देवी, पत्नी शीशराम गांव तुमन डाकखाना गवालपुर बताया जा रहा है। सिविल अस्पताल करसोग में पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। दोनों की मामलों पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी गीतांजली ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखकुल्लू ! बैहना मे युवक मंडल लगातार सराहनीय कार्य कर रहा !
अगला लेख!! राशिफल 25 फरवरी 2021 गुरुवार !!