हिमाचल ! लगभग 3500 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी – मुख्यमंत्री !

0
2019
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

हिमाचल ! भाजपा सरकार ने कोविड महामारी के दौरान प्रदेश में विकास की गति को निर्बाध रूप बनाए रखने के लिए दृढ़ प्रयास किए और लगभग 3500 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला और उद्घाटन करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का भरपूर उपयोग किया। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मण्डी संसदीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी ने इस संकट के समय में प्रदेश के लोगों को हर सम्भव सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि इस दौरान लाखों जरूरतमंद लोगों को फूड किट, सेनेटाईजर और मास्क वितरित किए। लोगों ने मुख्यमंत्री कोविड फंड और पीएम केयर्ज में भी उदारतापूर्वक अंशदान किया। जय राम ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर सम्भव प्रयास करने को कहा। भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और विश्व में उत्कृष्ट नेतृत्व होने का दावा कर सकती है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर कांग्रेस एक परिवार विशेष की पार्टी है, जिनके पास देश की समर्पण भाव से सेवा करने के लिए न तो कोई दृष्टिकोण है और न ही प्रतिबद्धता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों का सौभाग्य है कि हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्नेह प्राप्त है, जो प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने धारा-370 समाप्त कर जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने जैसे अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि तीन तलाक को समाप्त करने और सीएए जैसे अन्य निर्णय भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के कारण ही सम्भव हुए।

जय राम ठाकुर ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है, जिसका श्रेय पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को जाता है। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के लिए गौरव की बात है कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा का नेतृत्व प्रदेश के धरती पुत्र जगत प्रकाश नड्डा कर रहे हैं। उन्हांेने कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश के लोगों पर राज्य स्तर पर भाजपा को सुदृढ़ करने का दायित्व बढ़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को लोगों का भरपूर सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा ने न केवल चारों सीटों पर विजय हासिल की हैं बल्कि सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल कर रिकाॅर्ड स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा का मत प्रतिशत सर्वाधिक है और भाजपा ने दोनों उप-चुनावों के उपरान्त पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में भी जीत दर्ज की है।

जय राम ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर प्रभावशाली तरीके से पहुंचाने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभार्थियों के साथ निकट सम्पर्क स्थापित करने को भी कहा।

जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, सांसद राम स्वरूप शर्मा, कुल्लू और मण्डी के भाजपा विधायक तथा पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा, मण्डी महिला मोर्चा अध्यक्षा सुमन ठाकुर और भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! 28 साल बाद कल्पा में फरवरी माह में गर्मी ने तोड़ा 1993 का रिकॉर्ड, 19.0 डिग्री पहुंचा तापमान !
अगला लेखशिमला ! प्रदेश कांग्रेस की चुनाव रणनीति पर बैठक 27 को कसौली में – रजनीश किमटा !