ऊना ! खेती करते किसान की मृत्यु पर 3 लाख रुपए मुआवजे का प्रावधान – वीरेंद्र कंवर !

ग्राम पंचायत बटूही में किसान प्रशिक्षण शिविर में बोले कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ! वीरेंद्र कंवर ने शिविर में किसानों को वितरित की निशुल्क बीज किट !

0
2418
फाइल चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

ऊना ! किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रयासरत प्रदेश सरकार उनकी दुर्घटना के समय भी सहायता करती है। संकट की घड़ी में किसानों की मदद के लिए प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना चला रही है। यह बात ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि. मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत बटूही में एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता करते हुए कही। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जीवन सुरक्षा योजना के अंर्तगत खेती-बाड़ी करते हुए दुर्घटना की स्थिति में किसान की मृत्यु पर परिवार को तीन लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यही नहीं, योजना के तहत घायल होने पर भी 1 लाख से 10 हजार तक मुआवजे का प्रावधान है। स्थाई रूप से रीढ़ की हड्डी टूटने पर एक लाख रुपए, दोनों बाजू या दोनों टांगें या एक बाजू व एक टांग के पूर्ण रूप से कटने पर 40,000 रूपए, एक बाजू या टांग या चार उगलियां कटने पर 30,000 रूपए, एक से तीन उगंली के पूर्ण रूप से कट जाने पर 20,000 रूपए और आंशिक रूप से उंगली व अंगूठा कटने पर 10,000 रूपए की राशि सहायता के रूप में प्रदान की जाती है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

प्राकृतिक खेती अपनाने के फायदे अनेक

शिविर के दौरान कृषि मंत्री ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को अपना कर हम न सिर्फ रसायनों से मुक्त हो सकते हैं, बल्कि कृषि खर्च भी कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को पारंपरिक खेती छोड़कर कैश क्रॉप की ओर जाना चाहिए, ताकि उन्हें अधिक लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में खेती-बाड़ी में राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले एक प्रतिशत अधिक रसायनों का इस्तेमाल हो रहा है, जो चिंताजनक है।

घंडावल मैदान के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा

वीरेंद्र कंवर ने घंडावल में खेल का मैदान बनाने के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत निर्माण सेवा केंद्र तथा नए पंचायत घर के लिए भी 10-10 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे।

किसानों को बांटे बीज किट

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने प्रशिक्षण शिविर के दौरान किसानों को निशुल्क बीज किट भी वितरित किए। जिसमें गर्मियों के मौसम में उगने वाली 12 तरह की सब्जियों के बीज शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को विशेषज्ञों ने खेती-बाड़ी से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान रानी गिल, उप प्रधान राकेश कुमार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गुरदयाल गिल, प्रधान पनोह कमलेश, उप प्रधान राकेश, उप-प्रधान डंगोली अश्वनी ठाकुर, पंचायत बदोली के प्रधान रजत, पूर्व मंडलाध्यक्ष सुरेश बांका, पूर्व आईएएस अधिकारी एनके लट्ठ, उप निदेशक कृषि डॉ. अतुल डोगरा, निदेशक आत्मा डॉ. आर एस कंवर सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! चम्बा उपमण्डल के 20 विद्यालयों में डिजिटल माध्यम से कक्षाएं शुरू।
अगला लेखऊना ! निदेशक चिकित्सा सेवाएं द्वारा स्टाफ नर्स के 38 पद बैच आधार पर भरे जाएंगे।