शिमला ! कांग्रेस ने जॉइन कांग्रेस सोशल मीडिया अभियान की शुरुआत की !

0
1542
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! कांग्रेस ने जॉइन कांग्रेस सोशल मीडिया अभियान की शुरुआत की है। जिसमे देश मे पांच लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान 1 महीने तक चलाया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत सोशल मीडिया में भाजपा के दुष्प्रचार के खिलाफ चलाया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस अभियान के द्वारा 5 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। मीडिया आज पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है। भाजपा ने सोशल मीडिया को दुष्प्रचार का माध्यम बना लिया है। जिसका जवाब कांग्रेस भी इसी माध्यम से देगी। हिमाचल के सभी विधानसभा क्षेत्रों से पांच हजार लोगों को चुना जाएगा जो इसे आगे बढ़ाएंगे।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला वर्चुअल दिल्ली से जुड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा के दुष्प्रचार को रोकने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान से सभी लोग जुड़ेंगे जिनकी आवाज को भाजपा दबाने की कोशिश कर रही है। आज सोशल मीडिया गांव गांव तक पहुंच गया है। इसलिए टोल फ्री नम्बर व वेबसाइट बनाई गई है। जिसके माध्यम से लोगों को जोड़ा जाएगा। वन्ही कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक राणा ने कहा कि आज देश मे अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है। जो सरकार के खिलाफ बोलता है या सोशल मीडिया पर आवाज उठाता है उसके खिलाफ मुकदमे बनाये जाते हैं। सरकार की प्रशंसा करने वाले को ही देशभक्त का टैग लगाया जा रहा है। इस दुष्प्रचार के खिलाफ कांग्रेस ने जॉइन सोशल मीडिया कांग्रेस की पिछले कल शुरुआत की है। आज कई राज्यों में इसकी शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को इससे जुड़कर देश मे फैलाये जा रहे झूठ का पर्दाफाश करना चाहिए।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में फैली सनसनी।
अगला लेखशिमला ! पर्यावरण संरक्षण को एनएसएस गतिविधियों का हिस्सा बनाएं – राज्यपाल !
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]

बिलासपुर ! अथर्व यूथ क्लब के सदस्यों ने 31,000 रुपए की...

बिलासपुर ! आज बिलासपुर जिले की तहसील घुमारवीं गावं मुच्छबान पंचायत करलोटी के निवासी ज्ञानचंद की सुपुत्री की शादी थी ।ज्ञानचंद की चार पुत्रियां...
[/vc_column][/vc_row]