मुख्यमंत्री के साथ विधायक प्राथमिकताओं की बैठकों का आयोजन 8 व 9 फरवरी को !

0
2172
काल्पनिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि वार्षिक बजट 2021-22 में विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में विधायकों के साथ दो दिवसीय बैठकों का आयोजन 08 व 09 फरवरी, 2021 को हिमाचल प्रदेश सचिवालय आर्मजडेल भवन के कांफ्रेंस हाल में किया जाएगा।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

चम्बा, सिरमौर तथा ऊना ज़िलों के विधायकों के साथ बैठक 8 फरवरी, 2021 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक जबकि मंडी, कुल्लू तथा बिलासपुर ज़िलों के विधायकों की बैठक इसी दिन दोपहर बाद 2.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

कांगड़ा तथा हमीरपुर ज़िलों के विधायकों के साथ बैठक 9 फरवरी, 2021 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक जबकि लाहौल स्पीति, किन्नौर, सोलन और शिमला ज़िलों के विधायकों की बैठक दोपहर बाद 2.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! भाजपा जिलाध्यक्ष योग राज शर्मा के देहांत से चम्बा जिला शोकाकुल !
अगला लेखमुख्यमंत्री ने योगराज शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया !