सोलन । 17 जनवरी को कण्डाघाट विकास खण्ड की 09 ग्राम पंचायतों में मतदान !

0
2367
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

सोलन ! पंचायती राज संस्थाओं के लिए 17 जनवरी, 2021 को प्रथम चरण में सोलन जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड की 26 ग्राम पंचायतों में से 09 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

के.सी. चमन ने कहा कि प्रथम चरण में 17 जनवरी, 2021 को कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कनैर, कोट, बाशा, रहेड़, सिरीनगर, झाझा, नगाली, छावशा तथा सतड़ोल में मतदान होगा।
उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में कण्डाघाट विकास खण्ड की 09 ग्राम पंचायतों में लगभग 9748 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 4995 पुरूष तथा 4753 महिलाएं हैं।
उपायुक्त ने कहा कि ग्राम पंचायत कनैर में लगभग 912 मतदाता हैं जिनमें से 482 पुरूष तथा 430 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत कोट में लगभग 1076 मतदाता हैं जिनमें से 536 पुरूष तथा 540 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बाशा में लगभग 850 मतदाता हैं जिनमें से 433 पुरूष तथा 417 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत रहेड़ में लगभग 953 मतदाता हैं जिनमें से 487 पुरूष तथा 466 महिलाएं हैं।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सिरीनगर में लगभग 1050 मतदाता हैं जिनमें से 538 पुरूष तथा 512 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत झाझा में लगभग 989 मतदाता हैं जिनमें से 503 पुरूष तथा 486 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत नगाली में लगभग 1077 मतदाता हैं जिनमें से 553 पुरूष तथा 524 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत छावशा में लगभग 1275 मतदाता हैं जिनमें से 661 पुरूष तथा 614 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सतड़ोल में लगभग 1566 मतदाता हैं जिनमें से 802 पुरूष तथा 764 महिलाएं हैं।

उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतन्त्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखबद्दी ! साई-अवार्ड बस न चलने के चलते स्थानीय लोगेां केा परेशानी !
अगला लेखकुल्लू । वीरवार रात्रि एक गाड़ी ब्यास नदी के किनारे गिरी !
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]
[/vc_column][/vc_row]