चम्बा ! आज सुनारा वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी युवा समाजसेवी दुर्गी देवी ने ग्राम पंचायत पियुहरा के घर घर जाकर अपने लिए वोट की अपील की। वहीं ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों द्वारा काफी उत्साह देखा गया। यही नहीं जिला परिषद उम्मीदवारों ने अपना अभियान भी और तेज कर दिया है।
जिला परिषद सुनारा वार्ड के भाजपा समर्थित प्रत्याशी समाजसेवी दुर्गी देवी का चुनाव प्रचार अभियान तेज हो गया है। जहां कई भाजपा नेताओं ने स्वयं मोर्चा संभाल रखा है। वहीं उनके समर्थक अलग-अलग महिला पुरूषों की टोलियां बना कर घर-घर जाकर उनके लिए वोट मांग रहे हैं।
दुर्गी देवी ने आज अपने चुनाव प्रचार के दौरान पियुहरा पंचायत के सभी गांवों में घर-घर जाकर लोगों से वोट की अपील की। इस मौके पर दुर्गी देवी ने विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता से उनका एक ही आग्रह है कि मतदाता विकास के लिए उनका साथ दें।