चम्बा ! कोरोना संक्रमित महिला की मौत, वहीं 14 कोरोना संक्रमित मामले आए सामने।

0
869
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! चूड़ी ब्लॉक के वी पीओ मैहला की रहने वाली 66 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। 2 जनवरी को दाखिल की गई महिला मधुमेह और हाइपरटेंशन सहित अ न्य बीमारियों से ग्रसित थी। जिसके बाद महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा में भर्ती करवाया गया था। लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया। बुधवार को 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 15 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

संक्रमित लोगों में किहार ब्लॉक से 60 वर्षीय महिला,65,39,33 वर्षीय पुरूष तथा 8 वर्षीय बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं सुरगानी में 13 वर्षीय किशोर,15 वर्षीय युवक, 75, 65 वर्षीय पुरूष तथा 34 वर्षीय महिला, चूड़ी से 36 वर्षीय महिला, चंबा शहर के बनगोटू से 55 वर्षीय महिला तथा नकरोड़ से 29 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित पाया गया है।

14 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने व 15 लोगों के स्वस्थ होने के बाद एक्टिव केसों की संख्या 75 हो गई है। अब तक जिला चंबा में कुल 2887 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें से 2760 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, कोरोना संक्रमित हुए 50 लोगों की मौत हो चुकी है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखबददी ! मजदूरों ने कंपनी पर लगाया तीन से चार महीने से वेतन न देने का आरोप !
अगला लेख!! राशिफल 06 जनवरी 2020 बुधवार !!