चम्बा ! चम्बा में स्वास्थ सुविधा मुहैया करवाने मे भाजपा हुई विफल !

0
933
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! जिला के विकास में भाजपा सरकार विफल रही है। जिसका खामियाजा चम्बा की आम जनता को आने वाले समय मे भुगतना पडे़गा। अनौपचारिक ब्यान जारी करते हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी चम्बा अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि दो दिन पहले चम्बा मेडिकल काॅलेज से 7 डाक्टरों का तबादला हो गया और उसके दूसरे दिन ही 4 अन्य डाक्टरों ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर नौकरी से इस्तीफा दे दिया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

लेकिन चम्बा के किसी भी भाजपा नेता का इस पूरे मामलें मे कोई भी ब्यान नहीं आया। उन्होंने बताया कि जिला 4 विधायक भाजपा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं लेकिन मेडिकल काॅलेज से डाक्टरों के तबादले व इस्तीफे को लेकर किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जो कि उनके जनता के प्रति उत्तरदायित्व के उदासीन रवैये को उजागर कर रहा है।

भाजपा मुख्यमंत्री सिर्फ़ अपने गृह जिला के विकास मे तल्लीन हैं। उनको चम्बा जैसे दूर दराज के जिला के आम लोगों से कुछ भी लेना-देना ही नहीं है। स्थानीय विधायक भी मुख्यमंत्री के समुख अपनी मांग उठाने में बिलकुल असहाय दिख रहे हैं। चम्बा मे भाजपा ने तीन सालों मे सिर्फ़ वोटों के लिए ही लोगों का इस्तेमाल किया है। उन्होने कहा कि जब प्रदेश मे कांग्रेस पार्टी की सरकार थी तो प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अथक प्रयासों से केंद्रीय स्वास्थ मंत्री गुलाम नबी आजाद ने चम्बा जैसे दूर दराज जिला के लोगों के लिए राजकीय मेडिकल कालेज का तोहफा दिया था।

जिसे संभालने मे भाजपा सरकार व स्थानीय विधायक पूर्णतः असफल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि चम्बा की आम जनता भाजपा सरकार से जबाव पूछ रही है कि विकास के नाम पर वोट लेने के बाद क्या भाजपा सरकार उन्हे धोखा ही देगी।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के विधायक चम्बा के लोगों का हक दिलवाने मे इसी तरह नाकाम साबित होते रहे तो वर्तमान शहरी निकायों व पंचायती राज चुनावों मे आम लोग भी जरूर भाजपा को भी सबक सिखाएंगे। अब प्रदेश की जनता सरकार के तीन सालों का जश्न नहीं प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड देखकर ही मतदान करने का मूड़ बना चुकी है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -