चम्बा ! ऐतिहासिक चामुंडा मंदिर में चलाया गया सफाई अभियान !

0
705
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! ऐतिहासिक चामुंडा मंदिर में रविवार को डॉ भीमराव आंबेडकर सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ चंबा व प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था ने रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। संस्थाओं के सदस्यों ने मंदिर परिसर के अलावा पिछली तरफ फैली गंदगी को साफ किया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

संस्था के सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित की। संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने कहा कि हमारा उद्देश्य चंबा को स्वच्छ एवं सुंदर चंबा बनाना है। स्वच्छता अभियान केवल सरकार अथवा प्रशासन का ही कार्य नहीं है। आम जन मानस को भी स्वच्छता को दिनचर्या में शामिल करना पड़ेगा।

तभी इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से यहां-वहां कूड़ा न फेंकने का आह्वान भी किया। साथ ही यदि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल को गंदा करते हुए पाया जाता है तो उसे भी समझाकर ऐसा न करने की अपील भी की।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखनारकंडा ! एक वैन बर्फ पर स्किड होकर दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की मौके पर मौत !
अगला लेखचम्बा ! भाजपा सरकार के तीन साल बीत जाने पर भी सरकारी कर्मचारियों के लिए नहीं घटी अनुबंध अवधि !
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]
[/vc_column][/vc_row]