चम्बा ! भटियात कांग्रेस ने केंद्र सरकार के कृषि बिल अध्यादेश के खिलाफ मशाल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप जसरोटिया ने बताया कि केंद्र सरकार के कृषि बिल के तीन अध्यादेश के खिलाफ मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा चुवाड़ी में मशाल जुलूस निकाला गया। युवक कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि कृषि विधेयक बिल किसानों के खिलाफ है।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
युवक कांग्रेस इस काले कानून का लगातार विरोध करेगी। इस मशाल आक्रोश जुलूस में युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप जसरोटिया, सेवा दल अध्यक्ष विनोद कुमार, मनजीत ठाकुर, सनी, अजीत चंबियाल, पंकज, मान सिंह, अभि, सन्नू, अमित इत्यादि कार्यकर्ता मोजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -