चम्बा ! परिधि गृह चम्बा में सदर विधायक चम्बा पवन नैय्यर व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया । इस मौके पर सदर विधायक पवन नैय्यर समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने परिधि गृह चम्बा में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सदर विधायक ने बताया कि स्व संतोष शैलजा धार्मिक विचारों वाली आदर्श गृहिणी थीं। उनके परिवार के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों को याद करते हुए कहा कि शैलजा प्रेमपूर्वक सत्कार करती थीं। सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की धर्मपत्नी संतोष शैलजा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया उन्होंने बताया कि इस दुख की घड़ी में पूरी भाजपा कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार के साथ है।
आगामी कुछ दिनों तक चम्बा में किसी प्रकार का कोई समारोह नहीं किया जाएगा। वहीं उन्होंने कोरोना संक्रमित पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के स्वास्थ्य की भी कामना की।