हमीरपुर ! देश-प्रदेश के इतिहास में जुड़ा एक नया अध्याय !

0
2013
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

हमीरपुर ! भारतीय मूल के पहले सांसद बने हिमाचली गबरू ने संस्कृत में ली सांसद की शपथ विदेश में भारत मूल के पहले सांसद बनने का गौरव हासिल कर चुके जिला हमीरपुर के डा. गौरव शर्मा ने बुधवार को देश और प्रदेश के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। न्यूजीलैंड की संसद में पद एवं गोपनीयता की शपथ ले रहे सांसदों में से जब डा. गौरव शर्मा का नंबर आया, तो उन्होंने संस्कृत भाषा में यह शपथ ली। इस वाकया को देख हर कोई हैरान रह गया। दरअसल डा. गौरव शर्मा ने संस्कृत भाषा में शपथ ग्रहण कर सभी को यह संदेश देने का प्रयास किया कि चाहे हमारी कर्मभूमि कहीं भी हो, लेकिन हमारी संस्कृति और सभ्यता कभी हमसे दूर नहीं होनी चाहिए।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उनके शपथ लेते ही न्यूजीलैंड की सारी संसद तालियों से गूंज उठी। बता दें कि जिला हमीरपुर के हड़ेटा के गिरधर शर्मा के पुत्र डा. गौरव शर्मा अक्तूबर माह में न्यूजीलैंड में लेबर पार्टी के मेंबर ऑफ पार्लियमेंट चुने गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के हमील्टन वेस्ट से चुनाव लड़ते हुए नेशनल पार्टी के प्रत्याशी को हराया था। करीब एक माह के अंतराल के बाद न्यूजीलैंड की संसद में शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जहां अन्य सांसदों के साथ डा. गौरव शर्मा ने भी शपथ ग्रहण की। 33 वर्षीय डा. गौरव शर्मा 4386 वोटों के मार्जिन से विजयी हुए थे। जीत के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा था कि यह उनकी जीत प्रचार का अंत नहीं है, बल्कि यह एक शुरुआत है, उन वादों को पूरे करने की जो उन्होंने जनता से किए हैं। (एचडीएम) इस बार था दूसरा प्रयास

पहली जुलाई, 1987 को गलोड़ की हड़ेटा पंचायत में गिरधर शर्मा के घर पैदा हुए डा. गौरव शर्मा की चौथी कक्षा तक पढ़ाई डीएवी हमीरपुर और सातवीं तक की पढ़ाई आधुनिक स्कूल धर्मशाला (जिला कांगड़ा) में हुई। वर्ष 1996 में गिरधारी लाल शर्मा, जो कि हिमाचल विद्युत बोर्ड में एक्सईएन थे, वह प्री मेच्योर रिटायरमेंट लेकर न्यूजीलैंड चले गए थे। ऐसे में डा. गौरव की आगामी पढ़ाई भी न्यूजीलैंड में हुई। डा. गौरव ने वहां एमबीबीएस की, जिसके बाद ऑकलैंड में वह डाक्टर बने। न्यूजीलैंड में मेंबर ऑफ पार्लियमेंट का चुनाव लड़ने का इस बार उनका दूसरा प्रयास था।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेख!! राशिफल 26 नवम्बर 2020 वीरवार !!
अगला लेखशिमला ! बुधवार रात से जारी बर्फबारी के कारण नारकंडा में एनएच पांच यातायात के लिए अवरुद्ध !