सिरमौर जिला के राजगढ़ उपमंडल के 23 वर्षीय अंचित कुमार शहीद !

0
2247
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

सिरमौर जिला के राजगढ़ उपमंडल की बोहल टालिया पंचायत के धार पंजहेरा गांव के 23 वर्षीय अंचित कुमार ने देश की रक्षा में प्राणों की आहूति दी है। अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर 21 डोगरा के जवान एक पोस्ट से दूसरी पोस्ट पर जा रहे थे। इसी दौरान ऑप्रेशन में अंचित कुमार शहीद हो गया। यह घटना मंगलवार शाम 6 बजे के आसपास की बताई गई है। परिवार को बीती रात ही बेटे की शहादत की जानकारी दे दी गई थी। घर पर माता-पिता के अलावा दादा कृष्ण दत्त शर्मा व दादी शारदा देवी की आंखें नम हैं तो वहीं वे पोते की शहादत पर गर्व भी महसूस कर रहे हैं।अंचित कुमार पिता राजेश व मां सुनीता के साथ-साथ दादा-दादी से 24 अक्तूबर को वापस ड्यूटी पर लौटते वक्त जल्द घर आने का वायदा कर गया था। अंचित माता-पिता का इकलौता बेटा था। दूसरी संतान के रूप में बेटी है। छोटी बहन नीतिका को भाई की शहादत की सूचना मिलने के बाद गहरा सदमा लगा है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

हंसमुख व मिलनसार स्वभाव के अंचित की अचानक ही शहादत की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है, साथ ही इलाके में शोक की लहर है।अंचित कुमार के ताया सुदेश शर्मा ने फोन पर बताया कि अचानक मिली जानकारी के बाद घर पर माहौल गमगीन है। उन्होंने कहा कि परिवार को बीती रात ही जानकारी मिल गई थी। सुबह उनकी भी सैन्य अधिकारी से फोन पर बात हुई। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। इसी बीच संपर्क किए जाने पर सैनिक वैलफेयर बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने जवान के शहीद होने की पुष्टि करते हुए कहा कि इस बारे अधिकारिक सूचना प्राप्त हो गई है।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अंचित कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! दुकानों के खाद्य लाइसेंस की उपलब्धता को सुनिश्चित करें विभाग -उपायुक्त !
अगला लेखसोलन ! वर्तमान में कोविड-19 से बचाव का एकमात्र उपाय सावधानी- सैजल !