चम्बा ! मैहला में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर डाला प्रकाश।

0
544
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! हिमगिरी कल्याण आश्रम हिमगिरी ने ग्राम पंचायत मैहला में भगवान बिरसा मुंडा का जन्म दिवस गौरव दिवस के तौर पर मनाया गया। इस मौके पर हिमगिरी कल्याण आश्रम के प्रांत अध्यक्ष एलआर ठाकुर ने बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में अपने धर्म को न छोड़ते हुए अपने जनजाति के लोगों को इकट्ठा करके अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवकों को बिरसा मुंडा की प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इसके अतिरिक्त शिवकुमार ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर स्थानीय समिति के सदस्यों में मनोज जसरोटिया, संजय जरियाल, बालक राम, हेमराज, रजनीश महाजन, विपन, मनेंद्र, सतीश, सुशील, तेजेंद्र, सोनू ठाकुर, डॉ केशव, चाणक्य, किशन ठाकुर, रमेश बिजलवान, पवन समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! आवश्यक रखरखाव व मुरम्मत हेतु 24 नवंबर को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
अगला लेखचम्बा ! आज फिर 1 कोरोना संक्रमित की मौत।