चम्बा ! चम्बा में कोरोना से तीन की मौत,मचा हड़कंप।

0
555
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! चम्बा में आज ही सुबह से अब तक एक साथ चार लोगों की मौत हो गई,जिसके बाद जिले में हड़कंप मच गया है। अब मौत का आंकड़ा बढ़कर 29 पहुंच गया है। मृतक में पुखरी ब्लॉक के राजपुरा के गांव धार से 77 वर्षीय बुजुर्ग जो कुछ समय से बीमार चल रहा था। जिसे होम आइसोलेट किया गया था। बीते शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने बुजुर्ग की मौत हो गई।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

वहीं बाथरी के सुकड़ाई बांई में भी 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। व्यक्ति बीते कुछ समय से उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों से ग्रसित था। जिस दौरान उसका उपचार किया जा रहा था।उपचार के दौरान व्यक्ति का कोरोना टेस्ट भी किया गया जिसकी रिर्पोट पॉजिटिव पाई गई थी। वहीं किहार ब्लॉक के भलेई में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत भी कोरोना संक्रमण के कारण हुई है। महिला को निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ थी ,जिसके बाद महिला को उपचार के लिए उपचार के लिए चंबा लाया गया था जहां तबीयत में सुधार न होने पर महिला को टांडा रेफर कर दिया। लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा बनगोटू से 70 वर्षीय बुजुर्ग ने भी कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। बुजुर्ग को बीते कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत पेश आ रही थी। जिसके बाद व्यक्ति को चम्बा से टांडा रेफर किया गया था। जिसके बाद वहां उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।

प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने सहित अन्य जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि बढ़ते कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाई जा सके। लेकिन, कई लोग इन दिशा-निर्देशों का पालन करने से गुरेज कर रहे हैं। जहां, कई लोग शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कि बाजार में निकलते समय मुंह पर मास्क तक नहीं पहन रहे हैं।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! बागवानी विभाग ने किया प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन !
अगला लेखचम्बा ! चम्बा में थाली पीटो आंदोलन स्थगित,जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर।