भरमौर ! पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित तुलसीराम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार !

0
4665
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा/भरमौर ! पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित तुलसीराम जी का आज उनके पैतृक गांव भरमौर ग्राम पंचायत में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया| इस अवसर पर प्रदेश के वन मंत्री श्री राकेश पठानिया, विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज, विधायक जियालाल कपूर, जिला कृषि उपज समिति के अध्यक्ष डी एस ठाकुर, पुलिस अधीक्षक चंबा अरुल कुमार, चीफ कंजरवेटर फॉरेस्ट चम्बा ओपी सोलंकी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर पीपी सिंह ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की | हिमाचल प्रदेश के पुलिस जवानों की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के पार्थिव शरीर को उनके बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी |76 वर्षीय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय पंडित तुलसीराम शर्मा अपने पीछे 2 पुत्र दो पुत्रियां व धर्मपत्नी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए | पिता पंडित छांगा राम जी के घर 16 सितंबर 1944 को जन्मे पंडित तुलसीराम शर्मा वर्ष 2007 से 2012 तक बतौर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष पद पर रहे |

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित तुलसीराम तीन मर्तबा वर्ष 1990, 1998 वह 2007 में भरमौर पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे |  बीमारी के चलते कांगड़ा बालाजी हॉस्पिटल में दाखिल सोमवार रात 11:00 बजे अंतिम सांस ली, वे काफी समय से पालमपुर में अपने घर में रह रहे थे, उनके पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव भरमौर में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया, दोपहर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया | भरमौर क्षेत्र के अपार जनता अपने लोकप्रिय नेता की अंतिम विदाई में शामिल हुई |

इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष श्री हंसराज जी ने कहा कि उन्होंने अपने आप को विधानसभा के अध्यक्ष के पद पर सुशोभित करके अपने कार्यकाल में कई नए आयाम स्थापित | उनके पद चिन्हों पर चल रहे हैं उनके आशीर्वाद से ही जिला चम्बा तथा भरमौर पांगी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी स्थापित हुई है उनकी दुखद मृत्यु से प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है |

भरमौर पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जियालाल कपूर ने कहा कि स्वर्गीय पंडित तुलसीराम जी एक विकास पुरुष थे | उन्होंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को अंजाम दिया | उन्होंने कहा कि बीमारी के दौरान भी मैं स्वयं उनसे मिलता थाऔर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा करते थे अधूरे विकास कार्यों को आज भी पूर्ण किया जा रहा है , उनके इस तरह से चले जाने से इस क्षेत्र के लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है |

खबर से सम्बंधित !! मुख्यमंत्री ने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष तुलसी राम के निधन पर शोक व्यक्त किया !

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! राष्ट्रीय नवजात शिशु जागरूकता सप्ताह के तहत किया गया एक कार्यशाला का आयोजन !
अगला लेखशिमला ! मुख्यमंत्री ने लाला लाजपत राय को पुष्पांजलि अर्पित की !

शिमला ! लोकायुक्त ने राज्यपाल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की !

हिमाचल प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) चन्द्र भूषण बरोवालिया ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वर्ष 2023 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत...