राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी !

0
2511
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश का यह पर्व खुशी एवं प्रसन्नता तथा बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक है।

उन्होंने आशा जताई कि दीपावली का त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि दीपावली का पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाएगा और आपसी स्नेह और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि दीपावली देश के प्रमुख त्यौहारों में से एक है और सभी क्षेत्रों एवं धर्मों के लोग इसे मनाते हैं।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखमुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम टुटीकंडी का दौरा किया ।
अगला लेखविशेष परिस्थितियों के मद्देनज़र सादगी से मनाएं दीपों का त्यौहार -ज्ञान विज्ञान समिति !