चम्बा ! पक्का टाला मुहल्ला भूस्खलन की चपेट में आने से पैदा हुआ कई घरों को खतरा !

0
2376
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! चंबा मुख्यालय के मध्य स्थित मुहल्ला पक्का टाला भूस्खलन की चपेट में आने से इस मुहल्ले के कई घरों को खतरा पैदा हो चुका है। बताते चले की ऊंची पहाड़ी पर स्थित इस मुहल्ले में करीब एक सौ से भी ऊपर परिवार के लोग यहाँ अपना गुजर बसर कर रहे है, पर इस मुहल्ले में यह भूस्खलन लगातार कई वर्षो से जारी है। जिस जगह से भूस्खलन हुआ है उस जगह के ऊपर घर बना के बैठे लोग अपने घर को छोड़कर दूसरे के घरों में रात गुजारने को मजबूर हो चुके है। गौर हो कि इस मुहल्ले से गुजरने वाली सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र,छात्राओं के अलावा कई और लोग भी इस रास्ते का उपयोग करते है और तो और यह रास्ता समाजिक तौर से भी बड़ी एहमियत रखता है,क्योंकि इसी रास्ते से समूचे चम्बा के लोग जोकि मृत्यु को प्राप्त करते है उनको भी इसी रास्ते श्मशान घाट तक लाया जाता है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

चम्बा मुख्यालय के मध्य बसा हुआ यह मुहल्ला पक्काटाला चम्बा के राजा ने बाल्मीकि समुदाय के लोगों को रहने के लिए दिया था पर आज इस मुहल्ले में पिछले कई वर्षो से लेंड स्लाइडिंग की समस्या बनी पड़ी है। दिन हो या रात इस मुहल्ले के लोग डर डर के अपनी जिंदगी बसर करने को मजबूर है। यंहा कि स्थानीय महिलाओ ने बताया कि रात को अढ़ाई बजे इस जगह से बहुत ज्यादा लेंड स्लाइडिंग हुआ था और जैसे ही भूस्खलन हुआ हम सभी लोग अपने घरों से भागकर दूसरे के घरों में चले गए। इन महिलाओं ने जिला प्रशासन को भी लताड़ते हुए कहा कि यह घटना कोई आज की नहीं है अपितु इसको चले हुए कई वर्ष हो चुके है, पर प्रशासन है की सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं देता है। यह सभी लोग जिला प्रशासन से मांग कर रहे है कि इसको जल्द ठीक करवाया जाये।

मोके पर पहुंचे एसडीएम चम्बा शिवम परताप सिंह ने इस मुहल्ले का बहुत बारीकी से जायजा लिया और कहा कि इस मुहल्ले में जो लेंड स्लाइडिंग हुई है वह वास्तव में चिंता का विषय भी है। और यही एक वह रास्ता है जोकि शॉर्टकट चम्बा को जोड़ता है,और इस रास्ते से बहुत सारे लोग स्कूली बच्चे भी ऐसी रास्ते से आते जाते भी है। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब तक हम इस रास्ते को ठीक नहीं कर लेते है तब तक इस रास्ते से न जाएं। क्योंकि स्लाइडिंग अभी भी चल रही है। जंहा तक इसके समाधान का विषय है इसकी शॉट क्रेटिंग होगी तभी यह पहाड़ स्लाइडिंग से रुक पायेगा। उन्होंने उन घरो के बारे में बताया कि जो घर इस भूस्खलन की चपेट में आने वाले है उनके साथ रिटेनिंग वाल लगा दी जाएगी।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! पूर्व सैनिकों की समाज में महत्वपूर्ण भागीदारी- राकेश पठानिया !
अगला लेखचम्बा ! तबादला नहीं रुका तो होगा आमरण अनशन !