शिमला ! सरकार के प्रयासों से कृषि क्षेत्र हुआ सुदृढ़, किसानों की समस्याओं का हुआ समाधान !

0
1992
प्रतीक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश के 90 प्रतिशत लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं जिनमें से लगभग 62 प्रतिशत लोग सीधे तौर पर कृषि गतिविधयों से जुड़े हुए हैं और जीवन यापन के लिए कृषि पर निर्भर हैं। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि व इससे जुड़ी गतिविधियों का लगभग 12.73 प्रतिशत योगदान है, जिसके कारण राज्य सरकार कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दे रही है। कृषि के माध्यम से किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार ने किसान हित में अनेक सराहनीय कदम उठाए हैं।
5.42 लाख हैक्टेयर भूमि पर होती है खेती

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

प्रदेश में लगभग 5.42 लाख हैक्टेयर भूमि पर खेती की जा रही है। कृषकों द्वारा विभिन्न प्रकार की मौसमी व नगदीं फसलें इस भूमि पर उगाई जाती हैं। प्रदेश में 87.95 प्रतिशत किसान सीमान्त तथा लघु वर्ग के हैं, जिनके द्वारा लगभग 54.18 प्रतिशत भाग पर खेती की जाती है। प्रदेश में 11.71 प्रतिशत किसान मध्यम श्रेणी में आते हैं। केवल 0.34 प्रतिशत किसान ही बड़े किसानों की श्रेणी में आते हैं। प्रदेश की कृषि जलवायु नकदी फसलों के उत्पादन के लिए अति उत्तम है।
वर्तमान सरकार द्वारा किसान हित में उठाए गए कदम

कृषि विभाग ने हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए अनेक सिंचाई योजनाएं शुरू की हैं जिनके माध्यम से 10,428 हैक्टेयर अतिरिक्त भूमि को सिंचाई सुविधा प्रदान कर राज्य के 24,007 किसानों को लाभान्वित किया गया है।
मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के अन्तर्गत प्रदेश में 2,592 किसान लाभान्वित किए गए जिन्हें बंदरों व आवारा पशुओं से फसल सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग की सुविधा प्रदान की गई है। फसल विविधीकरण योजना द्वारा प्रदेश की आर्थिकी को सुधारने पर लगभग 7,464 हैक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र को नगदीं फसलों के अंतर्गत लाया गया है।

राज्य में कृषि उत्पादन व उत्पादकता को बढ़ाने के लिए विभाग द्वारा लगभग 2,63,600 क्विंटल सुधरे हुए बीज (अनाज, दलहन, तिलहन, चारा फसलंे, सब्जियों इत्यादि) किसानों को उपदान दरों पर प्रदान की जा रही हैं। राज्य सरकार ने पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए उत्तम चारा योजना शुरू की है। इसके अंतर्गत लाभान्वित किसानों द्वारा लगभग 50,533 हैक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में चारा फसलों का उत्पादन किया गया। राज्य सरकार ने फसलों को होने वाले नुकसान से किसानों को बचाने के लिए फसल बीमा योजना शुरू की है, जिसके अंतर्गत खरीफ व रबी मौसम में 97,412 किसानों द्वारा फसल बीमा सुविधा का प्रयोग किया है। 19.54 करोड़ रूपए किसानों को क्षतिपूर्ति के रूप में दिए गए है। इस दौरान बीमा कम्पनियों को 18.97 करोड़ रुपये प्रीमियम के रूप में अदा किए गए।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! देश व प्रदेश में बढ़ती महंगाई पर गम्भीर चिंता – भारत की कम्युनिस्ट पार्टी !
अगला लेखचम्बा ! नॉट ऑन मैप संस्था द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन !