मुख्यमंत्री ने केशुभाई पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया !

0
1347
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, जिनका आज अहमदाबाद में देहान्त हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केशुभाई पटेल दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने और समाज के हर वर्ग विशेषकर किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाईं। मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने गुजरात के विकास और प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि केशुभाई पटेल एक महान नेता थे, जिन्होंने जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए वर्षों तक कड़ी मेहनत के साथ कार्य किया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

जय राम ठाकुर ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! प्रदेश कांग्रेस ने आईजीएमसी को मेडिकल इक्विपमेंट देकर अपना योगदान दिया !
अगला लेखचम्बा/भरमौर ! भरमौर का अंतिम से अंतिम कोना भी विकास से नही रहेगा अछूता…. विधायक जिया लाल कपूर।