शिमला ! 31 अक्तूबर तक हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान !

0
2451
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! 31 अक्तूबर तक हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के विभिन्न भागों में पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री चढ़ा है। राजधानी शिमला सहित अन्य पर्यटन स्थलों में रविवार को दिन भर मौसम साफ रहा और बाजारों में स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही।प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में 0.9 डिग्री जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान 10.6, सुंदरनगर 10.3, भुंतर 8.7, कल्पा 3.6, धर्मशाला 11.8, ऊना 11.6, नाहन 19.5, केलांग 0.9, पालमपुर 10.5, सोलन 8.5, मनाली 5.2, कांगड़ा 12.2, मंडी 10.0, बिलासपुर 11.5, हमीरपुर 11.3, चंबा 10.0, डलहौजी 9.6 और कुफरी 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

शिमला का अधिकतम तापमान शिमला 20.7, सुंदरनगर 28.3, भुंतर 27.2, कल्पा 18.0, धर्मशाला 22.2, ऊना 33.7, नाहन 28.5, सोलन 29.5, कांगड़ा 29.5, बिलासपुर 31.0, हमीरपुर 30.8, चंबा 26.9, डलहौजी 13.7 और केलांग 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेख!! राशिफल 26 अक्टूबर 2020 सोमवार !!
अगला लेखचम्बा/डलहौजी ! फंदे से झूला युवक, मौत को लगाया गले।