भरमौर ! होली में एक दिवसीय किसान जागरूकता शिविर का कृषि उपज मंडी समिति चंबा द्वारा किया गया आयोजन।

0
2457
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल की उप तहसील होली की ग्राम पंचायत होली के गांव गुशाल में कृषि उपज मंडी समिति चंबा की ओर से एक दिवसीय किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, इस शिविर में विधायक जियालाल कपूर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की|

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक कपूर ने कहा की अंदरला गावं के सड़क मार्ग की दशा को सुधारा जाएगा और चनी पुल के लिए 25 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है इसका जल्द ही कार्य आरंभ किया जा रहा है | तथा सूट कर से बनून रोड को भी जल्द पक्का किया जाएगा |

भूमि माता मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को जल्द प्राक्कलन तैयार करने के भी निर्देश दिए|

विधायक कपूर ने कहा कि भरमौर उपमंडल में जल जीवन मिशन के तहत 6करोड़ 50 लाख रुपए की धनराशि में की जा रही है | इस दौरान उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी लोगों को जानकारी दी | इस दौरान उन्होंने महिला मंडल बनूण,सुटकर, गुशाल, झडोता, मँझारन वह अंदरला ग्राम के महिला मंडल के लिए बीस बीस हजार की धनराशि देने की भी घोषणा की |

कार्यक्रम में विधायक के कर कमलों द्वारा भवन संनिर्माण एवं कामगार कल्याण बोर्ड के तहत पात्र श्रमिकों को 100 सोलर लैंप, इंडक्शन चूल्हे तथा मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 38 एलपीजी चूल्हे व सिलेंडर भी वितरित कर किए गए |

सचिव दीक्षित कृषि उपज मंडी समिति चंबा ने विधायक कपूर का कार्यक्रम में स्वागत करते हुए कहा कि जागरूकता शिविर के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय कृषि बाजार के द्वारा सरकारी मंडियों में उत्पाद का उचित मूल्य दिलवाना ही मुख्य उद्देश्य है |

उन्होंने बताया कि जिला में सेब के ग्रेडिंग, पैकिंग भवन का 35 लाख की धनराशि का प्रस्तावित प्राक्कलन प्रदेश सरकार को स्वीकृति हेतु भेजा गया है | इस दौरान कृषि व बागवानी विभाग के अधिकारियों द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी, कृषि विभाग द्वारा लोगों को मटर के बीज भी उपलब्ध करवाएंगे |

कृषि उपज मंडी समिति चंबा के सदस्य रवि जुल्कान ने विधायक द्वारा होली क्षेत्र के लिए करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए धन्यवाद किया |

कार्यक्रम में जिला श्रम अधिकारी अनुराग शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव महाजन, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राजीव ओंकार, विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि रामचंद, उद्यान विकास अधिकारी भूपेंद्र कुमार सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्य प्रसाद, पंचायत समिति अध्यक्ष नीलम ठाकुर, ग्राम पंचायत होली की प्रधान बंदना डलेल, ग्राम पंचायत सांह के प्रधान अशोक संख्यान, अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता वह ग्रामीण लोग मौजूद रहे |

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! चाइल्ड लाइन द्वारा आउटरीच कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
अगला लेखभरमौर ! कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास भरमौर में लेखाकार पद के लिए मांगे आवेदन।