बिलासपुर में नीली क्रांति योजना वरदान साबित हो रही !

0
2541
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

बिलासपुर ! जिला में मछली पकड़ने व मछली पालन व्यवसाय से जुड़े हजारों व्यक्तियों को अजीविका के बेहतर अवसर प्रदान कर उनके आर्थिक विकास के साथ-साथ उनके जीवन स्तर में सुधार के लक्ष्य को केंद्र में रख कर विभाग निरंतर अथक प्रयास कर रहा है। जिला बिलासपुर में मत्स्य पालन विभाग की विभिन्न गतिविधियों व अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का उतरदायित्व सहायक निदेशक मत्स्य, मत्स्य मण्डल बिलासपुर पकर रहें है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

सम्पूर्ण देश में मौजूद सभी जल संसाधनों का विवेकपूर्ण दोहन कर मत्स्य उत्पादन को बढ़ाकर देश में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के उद्देश्य को प्राप्त करने के साथ-साथ मछली पालकों व मछली पकड़ने वालों की आर्थिक समृद्धि के उद्देश्य से वर्ष 2016 में भारत में नीली क्रांति मिशन का आगाज हुआ। जिला बिलासपुर में 2500 मछुआरे व 100 मत्स्य पालक इस व्यवसाय से जुड़े हुए है। इस केंद्र प्रायोजित योजना के सफल क्रियान्वयन से मछुआरों व मत्स्य कृषकों के जीवन में अमूल्य परिवर्तन हुआ है। जिला बिलासपुर में नीली क्रांति योजना के अंतर्गत मछुआरों व मत्स्य कृषकों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! भाजपा कार्यालय का निर्माण कार्यकर्ताओं के खून पसीने की कमाई से – त्रिलोक जमवाल !
अगला लेखचम्बा में कोरोना से 1 की मौत, 21 नए कोरोना पाॅजिटिव मामले फिर आए।