शिमला और धर्मशाला में दिसंबर महीने में एचएएस की मुख्य लिखित परीक्षा होगी !

0
1806
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला और धर्मशाला में दिसंबर महीने में एचएएस की मुख्य लिखित परीक्षा होगी। राज्य लोक सेवा आयोग ने शनिवार को 1 से 7 दिसंबर तक होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग ने न्यायिक सेवा की मुख्य परीक्षा की तारीख भी तय कर दी है। ये परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होंगी।आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि 1 दिसंबर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक एचएएस की मुख्य परीक्षा के तहत अंग्रेजी की परीक्षा होगी। इसी दिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा होगी। 2 तारीख को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक एस्से, 3 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक जनरल स्टडीज का पेपर एक होगा। 4 दिसंबर को जनरल स्टडीज का पेपर दो होगा। 5 दिसंबर को जनरल स्टडीज का पेपर नंबर 3 होगा।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

ये सभी परीक्षाएं की सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक ली जाएंगी। 7 तारीख को ऑप्शनल पेपर 1 सुबह 9 से 12 तक और दोपहर के सत्र में 2 बजे से शाम 5 बजे तक इसी दिन ऑप्शनल पेपर नंबर 2 होगा। उन्होंने बताया कि न्यायिक सेवा की मुख्य परीक्षाएं 25 नवंबर को शुरू होंगी। पहले दिन सिविल लॉ का पेपर नंबर 1 होगा। 26 नवंबर को सिविल लॉ का पेपर नंबर दो, 27 नवंबर को क्रिमिनल लॉ, 28 नवंबर को इंग्लिश कंपोजिशन और 28 नवंबर को हिंदी लैंग्वेज का पेपर होगा। 28 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे, जबकि 25 से 28 नवंबर वाली परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगी।

न्यायिक सेवा की परीक्षा सिर्फ शिमला में होगी। उन्होंने बताया कि इन दोनों परीक्षाओं की एडमिट कार्ड जल्द आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! इंडिया एसोसिएशन चम्बा ने कराटे ग्रेडिंग स्पर्धा का आयोजन किया ।
अगला लेखमुख्यमंत्री ने डाॅ. गौरव शर्मा को न्यूजीलैंड में सांसद बनने पर दी बधाई !