प्रदेश में आगामी पूरे सप्ताह मौसम साफ बना रहेगा !

0
2106
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

हिमाचल प्रदेश में आगामी पूरे सप्ताह के दौरान मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत प्रदेश में 22 अक्तूबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम साफ बना रहा। मगर दोपहर बाद शीतलहरों के प्रवाह से मैदानी इलाकों के तापमान में बीते रोज के मुकाबले गिरावट रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में एक सप्ताह के दौरान अगामी कई स्थानों पर धूप खिली रहेगी।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

मगर उक्त अवधि के दौरान तापमान में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। दिन के समय चटक धूप खिली रही। मगर दोपहर बाद ठंडी हवाओं का प्रवाह शुरू हो गया था। शीतलहरों के प्रवाह से मैदानी इलाकों के तापमान में बीते रोज के मुकाबले गिरावट आंकी गई है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर व चम्बा के तापमान में बीते रोज के मुकाबले एक डिग्री तक की गिरावट रिकॉर्ड की गई है।

इसके अलावा राज्य के अन्य क्षेत्रों में तापमान में बढोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में 0.1 से 0.9 डिग्री तक का उछाल आंका गया है। गिरावट की बात की जाए तो हमीरपुर के तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमन में भी बीते रोज के मुकाबले गिरावट आई है। केलागं का तापमान लुढ़क कर 3.0 डिग्री तक पहुंच गया है। जो देशभर में सबसे कम आंका गया है। इसके अलावा राज्य के अन्य क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 22 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान अनेक स्थानों पर धूप खिली रहेगी।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखधर्मशाला । नवरात्र के उपलक्ष्य पर प्रदेश के सारे मंदिर दुल्हन की तरह सजे ।
अगला लेखठियोग । सैंज छेला सड़क मार्ग पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, राजस्थानी मज़दूरों के 2 बच्चों की मौत !