विधान सभा में कार्यरत चालक अशोक कुमार का निधन, विपिन सिंह परमार ने शोक प्रकट किया।

0
2976
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में कार्यरत चालक अशोक कुमार का लम्बी बिमारी के पश्चात आज प्रात: उनके पैतृक गांव में निधन हो गया। वह 42 वर्ष के थे। अशोक कुमार की वर्ष 2018 में हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में बतौर चालक नियुक्ति हुई थी।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री विपिन सिंह परमार ने अशोक कुमार, चालक के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की है।

हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय उपाध्यक्ष श्री हंस राज, सचिव विधान सभा श्री यशपाल शर्मा तथा हिमाचल प्रदेश विधान सभा के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखऊना ! केंद्र सरकार की ओर से ब्याज मुक्त 450 करोड़ रुपए की धनराशि मिलने पर आभार – वीरेंद्र कंवर !
अगला लेखकांगड़ा जिला में 31 अक्तूबर तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा – उपायुक्त !