चंबा ! चंबा शहर के साथ कसाकड़ा मोहल्ला में एक पिकअप गाड़ी की ब्रेक फेल हो गई। जिससे गाड़ी के दो पहिए नाली में धंस गए। जिससे गाड़ी वहीं रूक गई अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप चालक ने गाड़ी को कड़ी मशक्कत के बाद नाली से बाहर निकाला।
इस दौरान लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिकअप फंसने से एसपी कार्यालय के आसपास वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए बंद हो गई। गनीमत रहेगी गाड़ी नाली में फंस गई अन्यथा लोगों के घरों तथा दुकानों को भी पिकअप से नुक्सान हो सकता था।
घटना देर रात की है अगर दोपहर में गाड़ी की ब्रेक फेल होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था जिससे जान-माल का भी नुक्सान हो सकता था। उक्त स्थान से चंबा शहर व नए बस स्टैंड के लिए शार्टकट रास्ता है। ऐेसे में यहां पैदल लोगों तथा वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है।