शिमला ! प्रदेश कांग्रेस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समुख सत्यग्रह पर बेठी !

0
1749
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! प्रदेश कांग्रेस आज उत्तर प्रदेश के हाथरस व बलरामपुर में बेटियों के साथ हुए बलात्कार व हत्या पर रोष प्रकट करते हुए रिज मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समुख सत्यग्रह पर बेठी। इससे पूर्व इसी घटना पर शिमला जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसी घटना पर व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ हाथरस पुलिस के दुर्व्यवहार पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से रिज मैदान तक मोन जलूस निकाला।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

कांग्रेस नेताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि हाथरस में जिस प्रकार उनके नेताओं से दुर्व्यवहार किया गया वह सहन नही किया जा सकता।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सत्यग्रह का यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जबतक की वहां की बेटियों को न्याय नही मिलता।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बना दी गई है ,जहां नागरिकों के अधिकारों को खत्म कर दिया गया है।

रिज मैदान पर सत्यग्रह पर बैठने वालों में प्रमुख रूप में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विधायक नन्द लाल,पूर्व अध्यक्ष विधायक सुखविंदर सिंह,पूर्व विधायक आदर्श सूद,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,सचिब हरिकृष्ण हिमराल,आंनद कौशल,नरेद्र ठाकुर,डॉ.दलीप धीमान, आत्मा राम,नरेश चौहान, महेंद्र चौहान, सेन राम नेगी,एनएसयूआई अध्यक्ष छत्रसिंह, रामकृष्ण शांडिल,राजेश वर्मा,निर्मला ठाकुर,विक्रम ठाकुर,अशोक ठाकुर,विनोद भाटिया,प्रदीप,आचार्य मस्तराम शर्मा,अतुल गौतम,आकाश सैनी, शकत्त राम,नारायण त्रिशित,ऊषा मेहता,रूमा शर्मा,वृंदा सिंह,सत्या चौहान, सत्या वर्मा,नेहा शर्मा के अतिरिक्त सेवादल,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक सहित पार्टी के विभागों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखपांगी घाटी के मुख्यालय किलाड़ में मुख्यमंत्री लोक भवन की आधारशिला रखी ।
अगला लेखसुन्नी महाविधालय के विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के साथ गूगल मीट के जरिए संवाद किया गया !
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]
[/vc_column][/vc_row]