ऊना ! पुलिस ने सेक्स रैकट का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की !

0
3549
काल्पनिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

ऊना ! पुलिस की टीम ने धार्मिक स्थल पीरनिगाह स्थित एक होटल में चल रहे सेक्स रैकट का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने होटल से पांच लड़कियों को बरामद किया है यह सभी लड़कियां पंजाब की रहने वाली है। वहीं पुलिस टीम ने होटल संचालक को गिरफ्तार कर करके पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की विशेष टीम ने इंस्पेक्टर इंदू वाला की अगुवाई में रेड करके होटल से पांच लड़कियों को बरामद किया है। वहीं होटल संचालक को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्यवाई से देह व्यापार के अवैध कारोबार को अंजाम देने वालों में हड़कंप मच गया है। सोमवार ऊना पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पीरनिगाह में पहुंची।जहां पर पुलिस ने देह व्यापार का धंधा चलाने वाले एक होटल में दबिश दी तथा इस कार्यवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

पुलिस ने होटल में रेड के दौरान पंजाब की रहने वाली पांच लड़कियों को बरामद किया वहीं होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। होटल संचालक इस पूरे गोरखधंधे को किराए पर कमरे देने की आड़ में अंजाम दे रहे था। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस प्रकार के अवैध धंधों को चलाने वालों पर सख्त कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! अश्वनी भारद्वाज की अध्यक्षता में की गई वेलफेयर एसोसिएशन की वर्चुअल मीटिंग।
अगला लेख!! राशिफल 06 अक्टूबर 2020 मंगलवार !!