बददी ! दून कांग्रेस ने कृषि बिल के विरोध में ट्रैक्‍टरों पर निकाली रोष रैली !

- किसानों को सशक्त करने के नाम पर गुमराह कर रही मोदी सरकार- राम कुमार

0
1902
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

बददी ! दून ब्लाक कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश कॉंग्रेस के उपाध्यक्ष चौधरी राम कुमार की नेतृत्व में केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में बद्दी से नालागढ़ तक ट्रैक्टरों पर आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। रैली को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राम कुमार ने कहा कि किसानों को सशक्त करने के नाम पर किसानों को गुमराह किया गया है। जिसमें कहा गया है किसान भारत की किसी भी मंडी में अपना माल बेच पाएगा जबकि बिल आने से पहले मंडियों को समाप्त कर देने की योजना है। वह दिन दूर नहीं है, जब किसान की फसलों के दाम पूंजीपति तय करेंगे। मोदी सरकार द्वारा कृषि विधेयक में किसानों के हित सुरक्षित रखने की कोई बात दर्ज नहीं की है। ऐसा कानून बनाया गया है कि अडानी और अंबानी जैसे पूँजीपतियों को इसका लाभ मिल सके। किसान अब तक पूरी तरह से स्वतंत्र थे, लेकिन उनकी स्वतंत्रता और उनके संरक्षण को लेकर कुछ भी इस कृषि बिल में शामिल नहीं किया गया है। सीधे तौर पर किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। कांग्रेस ने किसानों को जो न्यूनतम मूल्य निर्धारित दिया गया तो उसे मोदी सरकार ने समाप्त कर दिया है। पिछले वर्ष मक्की के दाम 22 सौ रुपये क्विंटल तक गए लेकिन इस बार मक्की 8 सौ से 12 सौ रुपये तक बिक रही है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

चौधरी राम कुमार ने कहा कि दून के किसानों की पंचकूला, रोपड, कालका व चंडीगढ़ की मंडियों से धान व मक्की की फसल को वापस लौटाया जा रहा है। सरकार ने अपने कुछ चेहेतों को भंडार करने के लाइसेंस दिए है जबकि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इदिरा गांधी ने आपात काल के जरूरी वस्तुओं के भंडारण पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ सीधा एफआईआर दर्ज होती थी लेकिन अब सरकार ने अंबानी, आडानी व रिलायंस को भंडारण करने के लाइसेंस दे दिए है। जिन्होंने शिमला के साथ लगते स्थानों पर अपने वेयर हाउस बना लिए है अब बागवान अपना सेब बाहर न बेच कर इन कंपनियों को बेचने पर मजबूर होगा।

देश में खेती में 80 फीसदी लोग जुडे है। दूर संचार को निजी करण कर दिया गया है। रेलवे व एयरपोर्ट को बेचने की तैयार कर दी है। अब किसानों को भी व्यापारियों के हाथों के बेेचने में लगे है। लेकिन देश का किसान आने वाले समय में भाजपा सरकार को इसका सबक सिखाएगा। रेली शुरु होने से सभी कांग्रेरियों राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिन पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। रैली में चौधरी राम कुमार के अलावा प्रदेश सचिव मदन चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष दया राम रेंजर, संजीव कुंडल, जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चौहान, कुलतार नेगी, लच्छी राम, सोनू पंडित, केहर सिंह, राम रतन चौधरी, नसीब सैणी, स्वर्ण सैणी, मुस्ताक खान, संजीव संजू, काला खान, वरूण कालिया, कभाग सिंह, हरभजन सिंह चौधरी, पम्मी चौधरी, राजिंदर गट्ट, प्रदीप धीमान, जसविंदर चौहान, नीरज चौधरी, भाग सिंह चौधरी समेत सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखबददी ! पुरानी पद्धति से इलाज करने के लिए वृंदावन आयुर्वेेदिक अस्पताल ने बढ़ाए कदम !
अगला लेखबददी ! महात्मा गांधी की मूर्ति को सम्मान देते हुए गंगा जल से करवाया स्नान !