सलूणी ! वन विभाग ने वन काटुओं के खिलाफ पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर।

0
1536
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! विकास खंड सलूणी के आयल जंगल में हुए अवैध कटान के मामले में केस दर्ज हो गया है। वन विभाग की शिकायत पर तीसा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जंगल में तोश और देवदार के तीन पेड़ कटे हैं। इसका खुलासा वन विभाग की टीम ने मौके पर छानबीन के बाद किया है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

कुछ दिन पहले स्थानीय लोगों ने आयल जंगल में अवैध कटान को लेकर वन विभाग में शिकायत की थी। इस आधार पर वन विभाग की टीम ने जंगल में जांच पड़ताल की। इसमें पाया गया कि जंगल में दो तोश और एक देवदार का पेड़ कटा गया है। वन विभाग ने वन काटुओं का पता लगाने को लेकर प्रयास किए।

आसपास के लोगों से भी मामले में पूछताछ की गई। मगर वन काटुओं का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद वन विभाग ने तीसा थाना में अवैध कटान को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। वन मंडलाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आयल जंगल में अवैध कटान के मामले में विभाग ने पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेख!! राशिफल 01 अक्टूबर 2020 वीरवार !!
अगला लेखकुल्लू ! जिला मुख्यालय में एसबीआई ढालपुर ब्रांच में कोरोना के 3 और नए कोरोना मामले सामने आए !