बिलासपुर ! खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने घुमारवीं में सुनी समस्याएं !

0
2040
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

बिलासपुर ! खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने घुमारवीं में लोगों की समस्याओं को सुना जिनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया तथा कुछ समस्याओं का शीघ्र ही समाधान करने के लिए सम्बन्धित विभाग को दिया और अधिकारियों को इन समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि लोगों को त्वरित समस्याओं का समाधान मिले इसके लिए सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अच्छे और सरल तरीके जनता के बीच में स्थापित किए है ताकि लोग अपनी रोजमर्रा की कठिनाइयों के बारे में सीधे सरकार के साथ संवाद स्थापित कर सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने लोगों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। लोगों की समस्याओं का समयबद्ध व त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन आरम्भ की गई है।

उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही 1100 नम्बर पर फोन कर अपनी समस्याएं दर्ज करवा सकता है जिसका एक निश्चत अवधि में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों द्वारा समाधान किया जाना अनिवार्य बनाया गया है। आज प्रदेश में हजारों लोगों की समस्याएं इस नम्बर के माध्यम से हल हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का लोकप्रिय कार्यक्रम जनमंच लोगों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हुआ है। इस कार्यक्रम के माध्यम से कोई भी व्यक्ति सरकार के समक्ष सीधे तौर पर अपनी समस्या रख सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन ने इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के घर-द्वार पर पहंुच कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही समाधान किया। लेकिन कोरोना के कारण इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखधर्मशाला ! अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का परिणाम घोषित !
अगला लेख!! राशिफल 30 सितम्बर 2020 बुधवार !!