चम्बा ! रठियार से मानकोट तक सड़क का कार्य शुरू, हजारों की आबादी को होगा लाभ।

0
2655
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों व वर्गों के समान विकास व उत्थान हेतु कृतसंकल्पित है। प्रदेश सरकार का ढाई वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। भाजपा राज में चम्बा सदर विधानसभा क्षेत्र में भी रिकॉर्डतोड़ विकासकार्य हुए हैं। यह वाक्य चम्बा सदर के विधायक पवन नैय्यर ने बुधवार को रठियार से मानकोट सड़क के निर्माण कार्य के भूमिपूजन करने के उपरांत जनता को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में चम्बा सदर में अब तक करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। लोगों की समस्याओं का तत्परता से निदान किया जा रहा है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

कोविड- 19 महामारी को लेकर बोलते हुए विधायक ने कहा कि कोरोना काल में जयराम सरकार ने बेहतरीन कार्य कर कोरोना वायरस से डटकर लड़ाई की है। इस दौरान जनता का भी सरकार को भरपूर सहयोग मिला है। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में घर- घर जाकर लोगों को मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध करवाए हैं। साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति सचेत भी किया है। विपक्षियों पर हमला करते हुए नैय्यर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नुमाइंदे केवल लोगों को आश्वासन देकर वोट लेने तक ही सीमित रहे हैं। उन्हें जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। यही कारण है कि कई दशकों तक राज करने के बावजूद वे विकास करवाने में असफल रहे हैं। जबकि इसके विपरीत भाजपा सरकार द्वारा न केवल एक समान विकास सुनिश्चित किया गया अपितु विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरंभ कर हरेक वर्ग को लाभान्वित भी किया गया है। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता लोनिवि जीत सिंह ठाकुर, सहायक अभियंता मीत कुमार, व चंद्रमोहन सहित मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, देशराज शर्मा, जसबीर नागपाल, संजीव सूरी व स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखलाहौल ! अटल टनल खुलने के बाद जनजातीय लोगों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधायें !
अगला लेखबिलासपुर ! सदर विधानसभा क्षेत्र में 7 नई पंचायतें बनाई गई – सुभाष ठाकुर !