सुन्नी ! ड्रग दुरुपयोग व ड्रग व्यसन पर जागरूकता अभियान का आयोजन !

0
2040
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

सुन्नी ! अटल बिहारी वाजपयी राजकीय महाविद्यालय सुन्नी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ऑनलाइन माध्यम से ड्रग दुरुपयोग व ड्रग व्यसन पर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में महाविद्यालय के 41 स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अंतर्गत स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियों जैसे नारा लेखन, मानचित्र बनाना, कविता लेखन व पठन, पोस्टर मेकिंग, योग व शारीरिक व्यायाम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसके अतिरिक्त स्वयंसेवियों ने सोशल मीडिया पर उपरोक्त गतिविधियों से संबंधित वीडियो बनाकर व्हाट्सएप और फेसबुक पर पोस्ट कर, प्रदेश और देश वासियों से नशे को त्याग कर योग और शारीरिक व्यायाम अपनाने का संदेश दिया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ नीना गुप्ता तथा एनएसएस प्रभारी प्रो. राजेश कुमार ने अभियान में भाग ले रहे स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन किया तथा लोगों को सरकार के अभियान ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ को अपना कर नशे के स्थान पर क्रियात्मक रूप देने की अपील की।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखसुन्नी ! करयाली पंचायत के विभाजन से पंचायतों के विकास कार्यों को गति मिलेगी !
अगला लेखचम्बा/किहार ! दबंग के नाम से जाने जा रहे किहार क्षेत्र के नए एस एच ओ।