किन्नौर ! एक गाड़ी सड़क हादसे का शिकार, दो लोगों की मौत !

0
2955
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

किन्नौर ! हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र किन्नौर जिले में सड़का हादसा हुआ है। यहां एक वाहन खाई में गिर गया है, जिससे दो लोगों की मौत हुई है। घटना शुक्रवार देर रात की है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को चंगाव बस स्टैंड के पास मोड़ से गाड़ी HP26A-1794 एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। स्थानीय थाना से सहायक उप निरीक्षक शिव देव मौके पर दल बल के साथ पंहुचे और सर्च लाइट से गाड़ी की तलाश की। काफी देर तलाश के बाद दो लोगों की बॉडी पुलिस को मिली। दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

मृतकों की पहचान रमेश कुमार (37) पुत्र गोपी चंद गांव कटगांव के रूप में हुई है। दूसरा मृतक अनिल कुमार (42) पुत्र गुलाब सिंह भी कटगांव से ही है। अनिल कुमार आऊटसोर्स पर पुलिस चौकी कटगांव में नौकरी करता था। दोनों व्यक्तियों की डेड बॉडी पीएचसी टापरी भेजी गई है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेख!! राशिफल 19 सितम्बर 2020 शनिवार !!
अगला लेखभारत की प्राचीन शिक्षा व्यवस्था की अवधारणा और वर्तमान शिक्षा का स्वरूप – देवेंद्र धर !