चम्बा ! छैल चम्बा हिमाचली गीत हुआ लांच।

0
5646
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! भटियात क्षेत्र की प्रसिद्ध गायिका एकता संजीवन का नया पहाड़ी गीत छैल चम्बा लांच हो गया है। डी.सी. विवेक भाटिया ने गीत की लांचिंग की। उन्होंने कहा कि इस गीत में जिले की संस्कृति को एक लड़ी में पिरोने की कोशिश की गई है। हालांकि जिले की संस्कृति की विविधता को एक गीत में पिरौना काफी मुश्किल होता है। इसके बावजूद बहुत की बेहतरीन तरीके से इस गीत को तैयार किया गया है। इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। सिया इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस गीत को चम्बा के किहार क्षेत्र प्रसिद्ध कवि एवं लेखक उत्तम सूर्यवंशी ने लिखा है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

एकता संजीवन ने इसे आवाज दी है। इसका संगीत बुले शाह, विशाल पॉल, अमित कुमार मीना ने तैयार किया है। इसके अलावा कौशिका बकारिया व हैप्पी ठाकुर ने इस गीत में अभिनय किया है। इस गीत की शूटिंग चुराह घाटी में हुई है। वहीं जोत व चम्बा शहर में भी कुछ सीन फिल्माए गए हैं। लोगों को गीत के माध्यम से यहां की खूबसूरत वादियां निहारने को मिलेंगी। इस गीत के लेखक उत्तम सूर्यवंशी ने बताया कि वह लेखन के क्षेत्र में करीब 20 साल से सक्रिय हैं। उनकी कविताएं देश भर के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व मैग्जीन में प्रकाशित हो चुकी है।

इसके साथ ही 12 सांझा पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत हो चुके हैं। अब वह अपने चम्बा की संस्कृति को गीत के माध्यम से देश विदेश में पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए उनका लिखा छैल चम्बा पहला गीत लांच हुआ है। करीब एक दर्जन गीत व भजन और लिख चुके हैं। वहीं इस गीत की गायिका एकता संजीवन अब तक 20 से अधिक गीत गा चुकी है और लोगों ने उनके गीतों को काफी पसंद किया है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा/भरमौर ! भरमौर के रमणीय स्थल छतराडी मे हुई हाय मेरा दिलडु गीत की शूटिंग।
अगला लेखशिमला ! कृष्ण पाल के निधन पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग ने गहरा शोक व्यक्त किया !