चम्बा/चुराह ! चुराह भाजपा महिला मोर्चा ने कंगना रनौत के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान।

0
1887
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! कंगना रणौत व महाराष्ट्र सरकार के बीच शुरू हुए विवाद के बाद देश भर में कंगना रनौत को समर्थन मिल रहा है। देश के तमाम हिस्सों में कंगना रनौत के समर्थन में रैलियां व हस्ताक्षर अभियान चल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में महिलाएं और अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठन कंगना रनौत का समर्थन कर रहे हैं।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

चुराह भाजपा महिला मोर्चा ने भी कंगना रनौत के समर्थन में रविवार को विधानसभा क्षेत्र चुराह के अंतर्गत पुखरी में हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें आम लोगों ने कंगना का समर्थन किया। इस मौके पर महिला मोर्चा भाजपा मंडल चुराह अध्यक्ष सोनू कुमारी ने कहा कि अभियान में हिमाचल की इस बेटी का सत्य का साथ देने व सच बोलने के लिए मनोबल बनाने के लिउ चलाया गया है।

उन्होंने बताया कि इस तरह का हस्ताक्षर अभियान पूरे प्रदेश में जिला व मंडल स्तर पर चलाया जा रहा है। आज पूरा देश हिमाचल की बेटी के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह का दुर्व्यवहार एक महिला के साथ महाराष्ट्र सरकार ने किया है वह निंदनीय है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखसुन्नी । टैक्सी ऑपरेटर यूनियन सुन्नी के सदस्यों का धन्यवाद करने सुन्नी पहुंचे – अजय ठाकुर ।
अगला लेखभरमौर ! घरेड़ में अवैध निर्माण करने व वन कटान पर की शिकायत।