सुन्नी ! पुलिस चौकी जलोग द्वारा ग्राम पंचायत हिमरी के प्रतिनिधियों, महिला मंडल व स्थानीय लोगों के सहयोग से ग्राम गडेरी, बागड़ी, बनूना आदि गांव मे आम रास्तों, सरकारी संस्थान परिसरों व सरकारी भूमि में उगी भांग को नष्ट किया। इस अभियान में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रभारी पुलिस चौकी जलोग दिलु राम ने कही कि अन्य पंचायतों में इस तरह का अभियान जारी रखा जाएगा।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
उन्होने स्थानीय लोगों से नशा उन्मूलन के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को भी नशे के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -